Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में पुलिया के नीचे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मौदा पंचायत अंतर्गत मौदा-खुदपुटली मुख्य सड़क पर बने पुलिया के नीचे शुक्रवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मौदा पंचायत अंतर्गत मौदा-खुदपुटली मुख्य सड़क पर बने पुलिया के नीचे शुक्रवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है शव सप्ताह भर पुराना है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

 

दरअसल, इस ग्रामीण संपर्क मार्ग पर लोगों का आवागमन बेहद कम रहता है, जिसके कारण काफी दिनों तक किसी की नजर इस ओर नहीं गई. शव की खराब स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत करीब सात-आठ दिन पहले ही हुई हो. जैसे ही कुछ ग्रामीणों को पुलिया के समीप से तेज दुर्गंध आई, तो उन्होंने पास जाकर देखा और तुरंत इसकी सूचना बहरागोड़ा थाना पुलिस को दी.

 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल, पुलिस इस रहस्यमयी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए अपने स्तर से गहन जांच-पड़ताल और आसपास के थानों से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है.

 

https://lagatar.in/chaibasa-news-break-the-silence-campaign-for-women-and-adolescent-girls-a-pledge-for-health-awareness

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही