Search

 
 
 

Jamshedpur News : टेल्को रिंग रोड पर कार ने ऑटो में मारी टक्कर, गुरु नानक स्कूल के आठ बच्चे घायल

Jamshedpur News :  जानकारी के अनुसार, कार संख्या JH05-DJ-3955 तेज रफ्तार में आ रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार एक महिला चला रही थी. इसी दौरान रिंग रोड के पास कार अनियंत्रित हो गई और सामने से जा रहे पैसेंजर ऑटो संख्या JH05-Z-3841 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
 
ऑटो में मारी टक्कर

Jamshedpur News :  जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो में सवार आठ बच्चे घायल हो गए. सभी घायल बच्चे टेल्को स्थित गुरु नानक स्कूल के बताए जा रहे हैं.

 

जानकारी के अनुसार, कार संख्या JH05-DJ-3955 तेज रफ्तार में आ रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार एक महिला चला रही थी. इसी दौरान रिंग रोड के पास कार अनियंत्रित हो गई और सामने से जा रहे पैसेंजर ऑटो संख्या JH05-Z-3841 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल बच्चों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. घायलों में अमृता कुमारी, गुरप्रीत कौर, रोहित कुमार, आशीष गुप्ता, मोहित गुप्ता, रिचा कुमारी और अनुष्का कुमारी के नाम सामने आए हैं. हालांकि, आठ बच्चों के घायल होने की सूचना है, लेकिन फिलहाल सात बच्चों की ही पहचान सामने आई है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से चली गई. स्थानीय लोगों ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. घटना की सूचना टेल्को थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

इस हादसे ने स्कूली बच्चों को पैसेंजर ऑटो से लाने-ले जाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. ऑटो में बच्चों की संख्या, सुरक्षा मानकों के पालन और वाहनों की नियमित जांच को लेकर भी जांच की जरूरत है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही