Search

 
 
 

Jamshedpur News:  मुहर्रम कोे लेकर 26 -27 जून को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

हर्रम पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 26 और 27 जून के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. इन दो दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके मद्देनजर कई प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा.
 

Jamshedpur : मुहर्रम पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 26 और 27 जून के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. इन दो दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके मद्देनजर कई प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा.

 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार धातकीडीह, बिष्टुपुर, परसुडीह, जुगसलाई, साकची, मानगो, आजादनगर और टेल्को समेत कई इलाकों में जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा. जुलूस मार्गों पर वाहनों का परिचालन एक लेन से कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों दोनों को परेशानी न हो.

 

शहर के साकची, बंगाल क्लब, पंप हाउस, मानगो चौक, पारडीह चौक और डिमना चौक के आसपास अस्थायी डायवर्जन लागू रहेगा. पारडीह से साकची की ओर आने वाले वाहनों को डिमना चौक की तरफ मोड़ा जाएगा. वहीं साकची से पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड जाने वाले वाहनों को मानगो गोलचक्कर से होकर भेजा जाएगा. 

 

टेल्को क्षेत्र में एम-टाइप चौक से धोबी घाट तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे जुलूस के दौरान यातायात नियंत्रण में रखा जा सके.इसके अलावा 26 जून को दोपहर 1 बजे से 27 जून की सुबह 3 बजे तक शहर में सभी भारी एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक रहेगी. हालांकि यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.

 

ट्रैफिक पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जुलूस के दौरान एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही