Search

 
 
 

Jamshedpur News : PM आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत

जमशेदपुर शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. PM आवास योजना की इमारत की नौवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत हो गई. इस घटना से मोहल्ले में मातम का माहौल है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. PM आवास योजना की इमारत की नौवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय सचिन मुर्मू की मौत हो गई. इस घटना से मोहल्ले में मातम का माहौल है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

 

Uploaded Image

इसी बिल्डिंग से गिरा बच्चा.


जानकारी के अनुसार, सचिन मुर्मू शनिवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था. खेलते-खेलते वह PM आवास योजना की बहुमंजिला इमारत की नौवीं मंजिल तक पहुंच गया. इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया. हादसा कैसे हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

 

जानकारी होने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल सचिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई. पिता मसांगुन पेशे से राज मिस्त्री हैं. 


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सचिन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही