Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीनस्थ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत एक व्यापक और सराहनीय अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को इस घातक बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखना है.
 

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीनस्थ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत एक व्यापक और सराहनीय अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को इस घातक बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखना है. स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत क्षेत्र में कुल 220 पोलियो बूथ बनाए. 

 

जबकि सुदूर ग्रामीण इलाकों, ईंट-भट्टों और मुख्य मार्गों से दूर बसे टोलों में रहने वाले बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए 12 विशेष मोबाइल यूनिटों को भी मुस्तैद किया गया. जिनके जरिए कुल मिलाकर लगभग 22,000 बच्चों को पोलियोग्रस्त होने से बचाने के लिए "दो बूंद जिंदगी की" खुराक दी गई. 

 

इस पूरे विशाल कार्यक्रम को धरातल पर सफल और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लगभग 500 समर्पित कर्मी पूरी कर्मठता के साथ मोर्चे पर जुटे दिखे. जिनमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) तथा एएनएम (ANM) शामिल रही, जो न केवल अपने-अपने निर्धारित बूथों पर मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही