Jamshedpur News : झारखंड के सभी जिलों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावा-आपत्ति व दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में कोल्हान के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने जमशेदपुर समाहरणालय में बैठक कर जिले में दावा-आपत्ति व दस्तावेज सत्यापन की समीक्षा की.
इस दौरान डीसी राजीव रंजन ने अब तक की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी. आयुक्त ने सत्यापन प्रक्रिया के बारे में संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि प्राप्त दस्तावेजों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच करें. उन्होंने इस कार्य में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. इस अवसर पर धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.