Himangshu karan
Baharagora: साधन नायक की अध्यक्षता में सीपीआई(एम) पार्टी की बैठक रविवार को नेताजी शिशु उद्यान परिसर में आयोजित की गई. जहां, 10 अगस्त को मजदूरों, किसानों के जिला स्तरीय 'जेल भरो अभियान' को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई.

'जेल भरो अभियान' को लेकर बैठक
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद पार्टी के राज्य स्तरीय सदस्य स्वपन कुमार महतो ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार संवैधानिक अधिकारों, लोकतंत्र और संघीय ढांचे पर लगातार प्रहार कर रही है तथा महंगाई, बेरोजगारी व कॉर्पोरेट लूट जैसे वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नफरत और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही है.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने बिजली संशोधन विधेयक 2025, शांति अधिनियम 2025, बीज विधेयक 2025 और स्थायी नौकरियों के ठेकेदारीकरण जैसे जनविरोधी कदमों का कड़ा विरोध करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.
इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला महिला नेत्री पानमुनी माझी, लोकल कमेटी सेक्रेटरी झंटू सिंह और विद्यासागर मांडी ने भी अपने विचार रखे, जबकि मौके पर ममिता सबर, पप्पू दास, तारकेश्वर घोष, शंकर साहू, बिनेंद्र नायक, हरेंद्र हेंब्रम, अजय गोस्वामी, सुधीर सेनापति समेत सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment