Search

 
 
 

Jamshedpur News : डीसी ने EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Jamshedpur News : डीसी राजीव रंजन ने जमशेदपुर के कीताडीह स्थित EVM वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.
 
ईवीएम वेयरहाउस का जायजा लेते डीसी.

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के डीसी राजीव रंजन ने जमशेदपुर के कीताडीह स्थित EVM वेयरहाउस का गुरुवार को निरीक्षण किया. उन्होंने वहां रखी EVM व VVPAT मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों से मशीनों के रख-रखाव व निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली.


डीसी ने परिसर में सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. प्रवेश व निकास द्वार की निगरानी, CCTV कैमरों की स्थिति समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को देखा. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही