Search

Jamshedpur News : महिला विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों के पुनर्गठन की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : झारखंड विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर (नॉन-टीचिंग) पदों के पुनर्गठन की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है. इस संबंध में महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

महासंघ का कहना है कि विश्वविद्यालय का लगातार विस्तार हो रहा है. कामकाज भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है. इसके बावजूद नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के पदों की संख्या और उनकी संरचना में आवश्यक बदलाव नहीं किए गए हैं. इसका असर प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ रहा है और कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ रहा है.

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकेत्तर पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए. साथ ही वर्तमान जरूरतों के अनुसार पदों का पुनर्गठन किया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों का बेहतर तरीके से संचालन हो सके. महासंघ ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े लंबित मामलों का भी जल्द समाधान करने की मांग रखी.

महासंघ ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय का प्रशासनिक ढांचा मजबूत किया जाता है व पर्याप्त संख्या में कर्मचारी उपलब्ध कराए जाते हैं, तो विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और सुचारू हो सकेगी. इसके साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

वहीं, कुलपति ने महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही