Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : SBI एटीएम के सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, एजेंसी पर पुराने कर्मियों को हटाने का आरोप

गार्डों के अनुसार, वे पहले डब्ल्यूवीएसओ इंटरप्राइजेज के तहत एसबीआई एटीएम में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे. एजेंसी बदलने के बाद नई कंपनी ने पुराने कर्मियों को हटाना शुरू कर दिया, जिससे करीब 150 गार्डों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है.
Advertisement
Advertisement
प्रदर्शन करते सुरक्षा गार्ड.

Jamshedpur  : जमशेदपुर में एसबीआई के एटीएम की सुरक्षा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. वर्षों से एटीएम में तैनात पुराने सुरक्षा गार्डों ने नई एजेंसी सीआईएसएस सर्विसेज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गार्डों ने नई एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया और एसएसपी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. उन्होंने आरोप लगाया है कि नई एजेंसी पुराने गार्डों को जबरन हटाकर नए लोगों की नियुक्ति कर रही है.

 

गार्डों के अनुसार, वे पहले डब्ल्यूवीएसओ इंटरप्राइजेज के तहत एसबीआई एटीएम में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे. एजेंसी बदलने के बाद नई कंपनी ने पुराने कर्मियों को हटाना शुरू कर दिया, जिससे करीब 150 गार्डों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. गार्डों का कहना है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें प्राथमिकता नहीं दी जा रही है.

 

प्रभावित गार्डों ने बताया कि इस मामले को लेकर वे पहले भी श्रम अधीक्षक, उपायुक्त, झारखंड सरकार और एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं. बैंक प्रबंधन की ओर से समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

 

गार्डों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने का फैसला किया था. आरोप है कि धरना के दौरान नई एजेंसी से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे और महिला गार्डों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की. इस घटना के बाद गार्डों में काफी नाराजगी है. कुमोद कुमार ने बताया कि सभी सुरक्षा गार्ड रोजगार और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही