Search

 
 
 

Jamshedpur News : डिमना लेक क्षेत्र में जहां-तहां पड़ी है गंदगी, सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिमना लेक में दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. कई लोग यहां खुलेआम शराब का सेवन करते हैं और खाली बोतलें, प्लास्टिक व अन्य कचरा परिसर में ही फेंक देते हैं.
 
डिमना लेक क्षेत्र से कचरा साफ करते विद्यार्थी व अन्य.

Jamshedpur : जमशेदपुर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक इन दिनों अपनी खूबसूरती से ज्यादा गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर चर्चे में है. एक ओर वन विभाग इसे आधुनिक पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर लेक परिसर में फैली गंदगी, खुलेआम शराबखोरी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां पर्यटकों व स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिमना लेक में दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. कई लोग यहां खुलेआम शराब का सेवन करते हैं और खाली बोतलें, प्लास्टिक व अन्य कचरा परिसर में ही फेंक देते हैं. इससे न सिर्फ लेक की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि परिवार के साथ घूमने आने वाले पर्यटकों के बीच असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है.

 

बोड़ाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस पर्यटन स्थल पर नियमित पुलिस गश्त और निगरानी की कमी भी महसूस की जा रही है, जिसके कारण असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है.

 

 

 

इधर, विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के सहयोग से छात्रों ने डिमना लेक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. करीम सिटी कॉलेज, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक कचरा, बोतलें व अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र कर क्षेत्र की सफाई की. इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने लेक क्षेत्र में नियमित निगरानी और स्वच्छता बनाए रखने की मांग भी उठाई.

 

वहीं, वन विभाग की ओर से डिमना लेक को पर्यटन के लिहाज से और आकर्षक बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है. प्रस्तावित योजना के तहत कुटिमाकुली क्षेत्र में 10 आधुनिक रेस्ट हाउस बनाए जाएंगे और पर्यटकों के लिए कई नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही