Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : युवक व पुलिसकर्मी के बीच सड़क पर विवाद, दोनों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी और युवक के बीच सड़क पर मामूली विवाद हुआ. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी और युवक के बीच सड़क पर मामूली विवाद हुआ. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया.

युवक प्रदीप सिंह का आरोप है कि वह बिष्टुपुर से जुगसलाई की ओर जा रहा था. इसी दौरान कदमा की दिशा से तेज रफ्तार में स्कूटी पर सवार एक पुलिसकर्मी आया. दोनों वाहनों के बीच कोई टक्कर नहीं हुई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने उसे रोक कर गाली-गलौज शुरू कर दी.

 

प्रदीप के मुताबिक उसने पुलिसकर्मी से शांत रहने और अपने रास्ते जाने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मी लगातार अपशब्द बोलता रहा. जब उसने इसका कारण पूछा तो पुलिसकर्मी ने खुद को पुलिस विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. युवक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी आधी वर्दी में था. उसकी स्कूटी पर पुलिस का लोगो लगा था और नशे की हालत में दिखाई दे रहा था.

 

युवक का कहना है कि विवाद के दौरान पुलिसकर्मी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, जिसमें पुलिसकर्मी को भी चोट लग गई. प्रदीप ने बताया कि उसने तुरंत डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी. उसका यह भी कहना है कि पुलिसकर्मी उसका वीडियो बना रहा था, इसलिए उसने मोबाइल अपने पास रख लिया ताकि पुलिस के आने पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके. बाद में उसने मोबाइल प्रशासन को सौंपने की बात भी कही.

 

वहीं, पुलिसकर्मी ने युवक के सभी आरोपों को खारिज कर दिया. उनका कहना है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और विवाद उसी की वजह से हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही