Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : TMH में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिजनों का हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप

बिष्टुपुर स्थित टीएमएच में बारीडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा के पिता तारकनाथ शर्मा (78 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. वीरेंद्र शर्मा ने टीएमएच प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.
Advertisement
Advertisement
अस्पताल परिसर में हंगामा करते परिजन.

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टीएमएच में बारीडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा के पिता तारकनाथ शर्मा (78 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई. इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. वीरेंद्र शर्मा ने टीएमएच प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगते हुए विरोध जताया.

 

परिजनों के अनुसार, 4 मई को तारकनाथ शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें सीने में तेज दर्द व घबराहट की शिकायत के बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया. परिवार का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने पहले मरीज को रेफर करने की बात कही, लेकिन बाद में दो विकल्प दिए. परिवार से कहा गया कि या तो ऑपरेशन कराएं, या फिर दवाइयों के सहारे इलाज जारी रखा जाए.

 

 

वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उन्होंने डॉक्टरों से दवाइयों के जरिए इलाज जारी रखने की बात कही थी. आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल की ओर से ऑपरेशन कराने के लिए दबाव बनाया गया. परिवार को भरोसा दिलाया गया कि 41 हजार रुपये जमा कराने के बाद मरीज का बेहतर इलाज होगा. परिवार ने किसी तरह पैसों की व्यवस्था कर ऑपरेशन के लिए सहमति दे दी.

 

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की सुबह में अस्पताल में पैसा जमा करने के बाद शाम में ऑपरेशन हुआ. आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जब तारकनाथ शर्मा को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया, तभी उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग की. उनका कहना है कि डॉक्टर यह साफ नहीं कर सके कि ऑपरेशन के बाद अचानक ऐसी क्या स्थिति बनी, जिससे मरीज की जान चली गई. इसे लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया.

 

वहीं, टीएमएच प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. अस्पताल का कहना है कि मरीज का इलाज पूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया और गंभीरता के साथ किया गया. प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीज को अचानक गंभीर हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही