Search

 
 
 

Jamshedpur News : चाकुलिया में दो ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद लगी आग, बाल-बल बचे चालक

चाकुलिया-मटिहाना मार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. दोनों वाहन चल गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई.
 
ट्रेलर से उठती आग की लपटें.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चाकुलिया-मटिहाना मार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. दोनों वाहन चल गए. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. हादसे में दोनों चालकों को चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

 

बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर लौह अयस्क लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर औद्योगिक सामग्री लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा था. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया. बाद में दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही