Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को पुआल में अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठती देख मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना दमकल विभाग और सोनारी थाना को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, मौनी बाबा मंदिर परिसर में ही गोशाला संचालित है, जहां करीब पांच गायों को रखा गया है. गायों के चारे के लिए परिसर में ही पुआल का गांज रखा गया था. इसी पुआल में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से लगी. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल गायों को वहां से सुरक्षित हटा लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

