Search

 
 
 

Jamshedpur News : जुगसलाई में कपड़ा दुकान में फायरिंग मामले का खुलासा, मनीष सिंह गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार

जुगसलाई नगर परिषद बाजार में कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मनीष सिंह गिरोह से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद बाजार में कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मनीष सिंह गिरोह से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों ने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

 

ज्ञात हो कि 15 मई को नगर परिषद बाजार की यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर पांच बदमाश मैरून रंग की वैगनआर कार से पहुंचे थे. उनलोगों ने दुकानदार से रंगदारी की मांग की थी. व्यवसायी के इनकार करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. इस संबंध में जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई . पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य व सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद  अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलु, अंकित सोनकर व बानेश्वर नामता शामिल हैं.

 

पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मैरून कलर की वैगनआर कार, चार देसी पिस्टल, पांच जिंदा गोलियां, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा व छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शहर में दहशत फैलाकर व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही