Jamshedpur News: जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों व गांवों में गणेश पूजा कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश पूजा का आयोजन किया गया. वहीं मानुषमुड़िया गणेश पूजा समिति की ओर से अनुष्ठान की शुरुआत मानुषमुड़िया देवनदी से गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा से हुई. 108 कन्याएं सिर पर कलश लेकर पूजा पंडाल पहुंची, जहां पुजारी प्रणव पंडा ने कलश को पंडाल में स्थापित कराया.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/prince-khans-brother-bunty-nabbed-before-leaving-for-dubai-police-apprehended-him-in-kolkata!!customEmbedTag
पंडाल में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं और लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
पूजा को सफल बनाने में राजीब भोल, लालटू घटवारी, नारायण जाना, रिंकू बेरा, पल्लब दे, सुदंशु कुंडू, संजीब सिंह, अमर सिंह, सुब्रतो मंडल, दीपक राणा, माना भोल, सपन दे, गौरंग जाना, तारक घटवारी, राकेश भोल, हिमांशु बेरा, सोमनाथ दास, मनोज घोष, पिक्लू घोष, उत्पल गिरी और नौनिगोपाल साहू का सराहनीय योगदान रहा.
इसके अलावा पांचरुलिया (पुजारी सुनील मिश्रा), आडंग (मिहिर दीक्षित), सांडरा में मुखिया पति गनेश मुंडा के आवास (सौरभ मिश्रा), जगन्नाथपुर (भानु कुमार), खांडामौदा के गोप बोन्धु पाठागार (सपन मिश्रा) तथा राजलाबांध (निरंजन मिश्रा) में भी मंत्रोच्चार के साथ गजानन की प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने विधि-विधान से पूजन किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
