Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News :  तार चोर गिरोह का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार के साथ दो गिरफ्तार

Jamshedpur : आजादनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत से बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि चोरी के तारों से निकाला गया करीब 65 किलो कॉपर भी बरामद किया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, चेपापुल-पारडीह रोड स्थित इलाईट सहाना प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली के तार चोरी होने की शिकायत के बाद आजादनगर थाना में कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद शाहरुख उर्फ उमर शाहरुख (19) को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई उमर फारुख के साथ मिलकर निर्माणाधीन भवन से बिजली के तार चोरी किए थे. दोनों ने तारों का प्लास्टिक कवर हटाकर उसमें मौजूद तांबा अलग किया और बाद में उसे कपाली के ताजनगर स्थित एक स्क्रैप गोदाम में बेच दिया.

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ताजनगर स्थित स्क्रैप गोदाम में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान गोदाम से लगभग 65 किलो बिना कवर वाला कॉपर तार बरामद किया गया. पुलिस ने स्क्रैप व्यवसायी फैज अहमद उर्फ भोलु (34) को भी गिरफ्तार कर लिया. शाहरुख कपाली के डेमडुबी अंसारी नगर का निवासी है, जबकि भोलु ताजनगर का रहने वाला है.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शाहरुख का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ वर्ष 2025 में भी आजादनगर थाना में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि इस चोरी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही