Search

 
 
 

Jamshedpur News : केनरा बैंक से 1.10 करोड़ के गोल्ड लोन का सोना गायब! जांच में जुटी पुलिस

मानगो स्थित केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा से गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखा गया करीब 1.10 करोड़ रुपये का सोना गायब होने का मामला सामने आया है. बैंक प्रबंधन की शिकायत पर आजादनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें
  • ऑडिट में खुली गड़बड़ी की परत
  • शिकायत में बैंक के कई अधिकारियों के नाम शामिल

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा से गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखा गया करीब 1.10 करोड़ रुपये का सोना गायब होने का मामला सामने आया है. बैंक प्रबंधन की शिकायत पर आजादनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस व बैंक प्रबंधन पूरे मामले की अलग-अलग स्तर पर जांच में जुटे हैं.

 

Uploaded Image

केनरा बैंक की शाखा.


बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नियमित ऑडिट के दौरान गोल्ड लोन से जुड़े रिकॉर्ड का लॉकर में रखे पैकेटों से मिलान किया गया. इसमें कई पैकेट नहीं मिले, जिसके बाद बैंक ने आंतरिक जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह गड़बड़ी 12 से 18 जून के बीच होने की आशंका जताई गई है.

 


केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर मंगेश रामानाथन ने आजादनगर थाना में दर्ज कराई शिकायत में बैंक के तत्कालीन सीनियर मैनेजर व प्रथम लॉकर इंचार्ज मोहम्मद शाबीर, गोल्ड लोन ऑफिसर इमरान खान, द्वितीय चाबी अधिकारी सूरज टुडू, अधिकारी रिया घोष, शाखा प्रभारी अनुज टोप्पो व दो अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है. बैंक का कहना है कि शिकायत में जिन अधिकारियों के नाम हैं, वे फिलहाल इस शाखा में तैनात नहीं हैं.


पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लॉकर से सोना किन परिस्थितियों में गायब हुआ और इसमें किसकी क्या भूमिका रही. वहीं बैंक प्रबंधन भी दस्तावेजों व रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रहा है. फिलहाल, यह मामला बैंक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर पर आधारित है. आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही