Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन को जल्द ही बड़ी सौगात मिल सकती है. चक्रधरपुर रेल मंडल ने वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव व नए हाईटेक कोचिंग डिपो के निर्माण के लिए 383.78 करोड़ का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. इस डिपो का निर्माण टाटानगर में होगा. यह जानकारी आरटीआई के तहत रेलवे पैसेंजर कमेटी के सदस्य शशांक शेखर स्वाई को दी गई है.
Jamshedpur News : टाटानगर में बनेगा वंदे भारत ट्रेनों के लिए हाईटेक मेंटेनेंस डिपो
Last Updated: Jun 13, 2026 05:13 PM (IST)
टाटानगर स्टेशन के मौजूदा कोचिंग डिपो को लोको कॉलोनी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा. यहां अत्याधुनिक हाईटेक डिपो बनाया जाएगा, जहां वंदे भारत ट्रेन सेटों की नियमित जांच, तकनीकी परीक्षण और रखरखाव की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

