Search

 
 
 

Jamsedpur News :  कार को बचाने के चक्कर में फ्लाई ऐश लदा हाईवा पोल से टकरा डिवाइडर पर चढ़ा

गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के पास मंगलवार देर रात एक फ्लाई ऐश लदा हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में हाईवा के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. पर गनीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई.
 

Jamshedpur :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के पास मंगलवार देर रात एक फ्लाई ऐश लदा हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में हाईवा के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. पर गनीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा था. तभी अचानक सामने एक कार आ गई, जिसे बचाने के लिए  चालक ने वाहन मोड़ दिया. इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गया. 

 

इस हादसे में हाईवा के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके. पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे कार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा मान रही है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही