Himangshu karan
Baharagora News: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडामौदा स्थित शिकला तालाब के समीप खेत में धान रोपनी कर रहे पश्चिम बंगाल के धोडांगरी गांव निवासी 30 वर्षीय लक्ष्मण मुंडा की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण मुंडा अपने रिश्तेदार जगत मुंडा के घर खंडामौदा आया हुआ था और कृषि कार्य में उनकी मदद कर रहा था.
जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:
https://lagatar.in/bn-ram-pa-to-dr-ajita-bhattacharya-arrested-on-charges-of-extorting-40-lakh-under-pretext-of-managing-jpsc-interviews
शाम को झमाझम बारिश के बीच अचानक गिरी आसमानी बिजली ने लक्ष्मण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी जान चली गई. हादसे के बाद पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और रिश्तेदारों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही बरसोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
