Search

 
 
 

Jamshedpur News :  टाटा मोटर्स कर्मी के बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर व नकदी की चोरी

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना रोड नंबर-10 स्थित टाटा मोटर्स कर्मी अमर कुमार सिंह के आवास (के-2/80) में गुरुवार रात हुई.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना रोड नंबर-10 स्थित टाटा मोटर्स कर्मी अमर कुमार सिंह के आवास (के-2/80) में गुरुवार रात हुई. परिवार के दोनों सदस्य घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए.

 

Uploaded Image

कमरे में बिखरा सामान.


जानकारी के अनुसार, अमर कुमार सिंह गुरुवार रात टाटा मोटर्स में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर गए थे. वहीं उनकी पत्नी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गई थीं. घर खाली होने की जानकारी मिलने पर चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए.


घर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने अलमारी को खंगाला और उसमें रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए. शुक्रवार सुबह ड्यूटी से लौटने पर अमर कुमार सिंह ने घर का सामान बिखरा देखा, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई. घटना की सूचना तुरंत टेल्को थाना पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित का बयान दर्ज किया. पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. ताकि चोरों की पहचान की जा सके. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही