Search

 
 
 

Jamshedpur News: डोमजूडी गांव में दूसरे दिन मना प्रभु जगन्नाथ महोत्सव, श्रद्धालुओं का पहुंचा हुजूम

जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र के डोमजूडी (जादूगोड़ा) गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को प्रभु जगन्नाथ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर क्षेत्र के दूर दराज के दर्जनों गांव के श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jadugoda: जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र के डोमजूडी (जादूगोड़ा) गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को प्रभु जगन्नाथ महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर क्षेत्र के दूर दराज के दर्जनों गांव के श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए. इधर डोमजूडी गांव में सार्वजनिक रथ यात्रा कमिटी की ओर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा पूरे विधि-विधान के साथ निकाली गई. 

Uploaded Image
इस दौरान जय जगन्नाथ के उदघोष व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से डोमजूडी गांव भक्तिमय हो गया. सड़कों पर महिला व पुरुषों समेत हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां लोग रथ की एक झलक पाने और पवित्र  रथ को छूकर आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित दिखे. 

 

इसे भी पढ़ें:


उपमुखिया जय गोपाल दास ने कहा कि इस गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को मदन मोहन मंदिर से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी बाड़ी नवदीप दास के घर पहुंचे. जहां अगले आठ दिनों तक नवदीप दास के घर कर विश्राम करेंगे, जहां प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. 


आठ दिनों के बाद आगामी 25  जुलाई को 'घुरती रथ यात्रा' के माध्यम से प्रभु पुनः अपने मुख्य हरि मोहन मंदिर लौटेंगे. कार्यक्रम को सफल बनने में डोमजूडी गांव सार्वजनिक रथ यात्रा समिति की ओर से नवदीप दास, विद्या दास, जय गोपाल दास (उपमुखिया) लखी दास, हरिहर दास बबलू दास,श्रीकांत दास,जितेंद्र दास, नवदीप दास,प्रदीप दास समेत भारी संख्या में ग्रामीणों ने पवित्र रथ यात्रा में भाग लिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही