Jamshedpur : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में गुरुवार की शाम एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी.
इसे भी पढ़ें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त व्यक्ति पहले तालाब के पास पहुंचा और वहां मौजूद एक युवती को अपना मोबाइल नंबर लिखवाया. इसके बाद वह तालाब की रेलिंग पार कर पानी की ओर बढ़ा और कुछ देर बाद अचानक छलांग लगा दी.
घटना की सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया. तालाब में व्यक्ति की खोजबीन जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उक्त व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

