Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News :  जमशेदपुर में आम महोत्सव व बागवानी मेला 6 को

डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने कहा कि आम महोत्सव सह बागवानी मेला जिले के आम उत्पादक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ और बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा.
Advertisement
Advertisement
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीडीसी नागेन्द्र पासवान .

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के आम उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जून को जमशेदपुर समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन होगा. इसको लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीडीसी नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.

 

बैठक में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े किसानों द्वारा उत्पादित आम के विपणन और उन्हें उचित मूल्य दिलाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई. उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), कैनोपी (CANOPY), अपना मार्ट तथा अन्य रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से किसानों के आम की बिक्री सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सके.

 

उन्होंने कहा कि आम महोत्सव सह बागवानी मेला जिले के आम उत्पादक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ और बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा. मेले में आम और अन्य बागवानी उत्पादों का प्रदर्शन, बिक्री और विपणन किया जाएगा, जिससे किसानों को नए बाजार और खरीदारों से जुड़ने का मौका मिलेगा.

 

बैठक में आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला प्रबंधक (जीविकोपार्जन) जेएसएलपीएस, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों (मनरेगा) तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों (जेएसएलपीएस) को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

 

प्रशासन का मानना है कि इस आयोजन से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ जिले के बागवानी उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही