Search

 
 
 

Jamshedpur News : मानगो जलापूर्ति योजना को मिली रफ्तार, पाइपलाइन के नए रूट पर जल्द शुरू होगा काम

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. योजना की तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों को बैठकों व विभागीय समन्वय के जरिए दूर कर लिया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वैकल्पिक रूट पर पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द शुरू करें
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 पार्ट-बी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से पाइपलाइन बिछाने को लेकर आ रहीं तकनीकी बाधाएं अब लगभग दूर हो गई हैं. NH-33 के राइट ऑफ वे में पाइपलाइन बिछाने को लेकर NHAI व पेयजल विभाग के बीच चल रही प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. 13 मई को रांची से पहुंची NHAI की टीम ने स्थल निरीक्षण कर पाइपलाइन के लिए मैप और नक्शा तैयार करने का काम पूरा कर लिया.


वहीं, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट कार्यपालक अभियंता को सौंप दी है, जिससे योजना का काम धरातल पर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. इस योजना को आगे बढ़ाने में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता की भूमिका अहम है. पाइपलाइन के रूट को लेकर लगातार आ रहीं समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने कई स्तर पर पहल की. 26 मार्च को बालीगुमा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया गया, जबकि 13 अप्रैल को जयपाल कॉलोनी के लोगों के साथ बैठक कर वैकल्पिक रूट पर चर्चा की गई. 22 अप्रैल को NHAI, नगर निगम व पेयजल विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में NOC को लेकर सहमति बनी.

 

NHAI ने स्पष्ट किया कि डिमना नाला के पास एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना प्रस्तावित है, जिसके कारण पहले से तय पाइपलाइन रूट प्रभावित हो रहा था. भविष्य में किसी तरह की परेशानी और योजना में देरी से बचने के लिए विभागों के बीच समन्वय बनाकर वैकल्पिक रूट तय किया गया. कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने अंतिम रूट निर्धारण के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र भी भेज दिया है.

 

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. योजना की तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों को बैठकों व विभागीय समन्वय के जरिए दूर कर लिया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वैकल्पिक रूट पर पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द शुरू करें. ताकि मानगो क्षेत्र की जल समस्या का स्थायी समाधान हो सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही