Search

 
 
 

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में विधायक समीर महंती ने किया ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का उद्घाटन

पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) दिलीप कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) केशव भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan

Baharagora: पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का उद्घाटन बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) दिलीप कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) केशव भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. 

Uploaded Image
इस विशेष शिविर में लाइसेंस बनवाने के लिए विभिन्न पंचायतों से आए महिला-पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लंबी कतारें देखी गईं, जहां विधायक के हाथों 100 से अधिक लाभार्थियों को लर्नर लाइसेंस सर्टिफिकेट का वितरण किया गया. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-the-jagannathpur-rath-mela-intensify-dgp-reviews-security-arrangements

https://lagatar.in/when-youve-had-your-fill-mountains-come-to-jharkhand-gearing-up-to-carve-a-new-identity-in-tourism


इस मौके पर विधायक समीर महंती ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को एक बेहतर प्रदेश बनाने और गरीबों को हर सरकारी योजना का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं. उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा के लिए इस ड्राइविंग लाइसेंस कैंप को बहरागोड़ा विधानसभा में आयोजित कराने की आवाज उन्होंने खुद विधानसभा सदन में प्रमुखता से उठाई थी. 

 

वहीं डीटीओ दिलीप कुमार ने सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाने और उनकी मदद करने वाले नेक नागरिकों को सरकार की ओर से पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा. 


बीडीओ केशव भारती द्वारा कुशलतापूर्वक संचालित किए गए इस मंच के दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक, रिंकू मैती, यदुपति राणा, कान्हु बेरा और अरुण बारिक सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही