Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News :  हाथीबिंधा पंचायत में 3 महीने से मोबाइल नेटवर्क ठप, लोग परेशान

जादूगोड़ा की हाथीबिंधा पंचायत पिछले तीन महीने से मोबाइल नेटवर्क ठप है. पंचायत के बोनगोड़ा गांव में जियो का नेटवर्क अत्यंत कमजोर व नाममात्र का है.
Advertisement
Advertisement
मोबाइल कंपनी का लगा बॉक्स.

Jadugora : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा की हाथीबिंधा पंचायत पिछले तीन महीने से मोबाइल नेटवर्क ठप है. पंचायत के बोनगोड़ा गांव में जियो का नेटवर्क अत्यंत कमजोर व नाममात्र का है. वहीं, बांधडी गांव में स्थापित एयरटेल व बीएसएनएल के टावर पिछले तीन महीनों से पूरी तरह ठप पड़े हैं.

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


डिजिटल क्रांति के इस दौर में लगातार तीन महीनों से मोबाइल नेटवर्क नहीं रहने से पंचायत के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क नहीं रहने से वे एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए कॉल नहीं कर पा रहे हैं. इसका असर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पर भी पड़ रहा है. ग्रामीणों की बैंकिंग व डिजिटल लेन-देन पूरी तरह ठप है. सरकारी योजनाएं मसलन राशन, पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं से जुड़े डिजिटल सत्यापन के कार्य भी प्रभावित हैं. ग्रामीणों ने जिले के डीसी से मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें




Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही