Himangshu karan
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना एनएच-49 के सर्विस रोड पर माटिहाना के पास हुई. घायल युवक देव कुमार पैड़ा कोकमारा गांव का रहने वाला है. प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, देव कुमार बाइक से बहरागोड़ा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे. तभी सर्विस रोड पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर के पीछे जा टकराई. इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.