Search

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन में महिला हत्या की गुत्थी सुलझी,आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) व राजकीय रेल पुलिस (GRP) के संयुक्त अभियान 'रेल प्रहरी' के तहत एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा किया गया. पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज, यूपीआई ट्रांजेक्शन, साइबर ट्रेसिंग व मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय माला देवी के रूप में हुई है. वहीं आरेपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी 20 वर्षीय कुमार ऋषभ के रूप में हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

6 जून को हटिया-टाटा एक्सप्रेस (18602) के एक कोच में एक महिला अचेत अवस्था में मिली थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 15 जून को उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में महिला एक युवक के साथ स्टेशन पहुंच कर ट्रेन में सवार होते दिखाई दी. इसी बीच स्टेशन के एक स्टॉल पर युवक ने यूपीआई भुगतान किया था. यूपीआई भुगतान की जानकारी के आधार पर साइबर टीम ने इस ट्रांजेक्शन के मोबाइल नंबर, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए  और आरोपी तक पहुंची. 

बैंक रिकॉर्ड और केवाईसी दस्तावेजों की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस मामले का संबंध रांची के बरियातू थाना में दर्ज एक गुमशुदगी के मामले से भी है. पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात को स्वीकार किया और बताया कि महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी वजह से वह उसे ट्रेन में लेकर गया और दोनों के बीच विवाद होने पर मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आधुनिक तकनीक, साइबर जांच व विभिन्न एजेंसियों के आपसी समन्वय से संभव हो सकी, जो रेल प्रहरी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही