Jamshedpur : ऑल इंडिया न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूटर एसोशिएशन झारखंड इकाई ने सोमवार को वनभोज का आयोजन किया. वनभोज में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित थे. उन्होंने न्यूज पेपर वितरकों से कहा कि वे जितना मेहनत करते हैं उसके मुताबिक पारिश्रमिक नहीं मिलता है. न्यूज पेपर वितरक समाज के मुख्य स्तम्भ, समाज के प्रहरी हैं. विधानसभा सत्र आरंभ होने पर वे उन्हें सरकारी सुविधा दिलवाने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे और वितरक साथियों के लिए हर समय खड़े हैं. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/hearing-on-bail-of-tpc-commander-bhikhan-ganjhu-in-hc-court-asked-for-criminal-history-and-case-diary/">TPC
कमांडर भीखन गंझू की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगा आपराधिक इतिहास और केस डायरी विशिष्ट अतिथि पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी आनंद पत्रलेख ने कहा कि वितरक भाई जितना मेहनत करते हैं उतनी उन्हें समाज मे प्रतिष्ठा नहीं मिलती है. अब समाज में एक जागरुकता अभियान चला कर वितरक भाइयों को सही सम्मान दिलाया जाएगा. वनभोज कार्यक्रम में झारखण्ड प्रांत अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह ने कहा कि अब उनका दायित्व बनता है कि देश के समस्त वितरक साथियों को एकसूत्र में रख कर उनके उचित हक उचित सम्मान एवं उचित आमदनी के सम्बंध में एक निर्णायक लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत सिंह (टिक्कू), वीरू पांडे, नीरज सिंह, मनोज कपूर, विनोद गुप्ता, सुरेंदर सिंह, मनोज यादव, दिलीप सिंह, रविश एवं तकरीबन 500 सौ वितरक एवं सभी अखबारों के प्रसार प्रबंधक समेत सभी प्रसार प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : न्यूज पेपर डिस्ट्रीब्यूटर एसोशिएशन ने किया वनभोज

Leave a Comment