Search

 
 
 

Jamshedpur News : पॉकेटमार की लोगों ने की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा

Jamshedpur News : इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया.बताया जाता है कि शनिवार को सब्जी मंडी में खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान युवक कथित तौर पर लोगों की जेब काटने की कोशिश कर रहा था. उसकी हरकतों पर नजर पड़ते ही लोगों ने उसे घेर लिया.
 
पॉकेटमार की पिटाई

Jamshedpur News : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर पॉकेटमारी करते हुए पकड़ लिया. युवक की संदिग्ध हरकतों को देखकर मंडी में मौजूद कुछ लोगों को शक हुआ.

इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया.बताया जाता है कि शनिवार को सब्जी मंडी में खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान युवक कथित तौर पर लोगों की जेब काटने की कोशिश कर रहा था. उसकी हरकतों पर नजर पड़ते ही लोगों ने उसे घेर लिया.

इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी.घटना के बाद मंडी में काफी भीड़ जुट गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को साकची पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई.फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही