Search

 
 
 

Jamshedpur News : पुलिस अलर्ट, देर रात गश्ती, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला अभियान

जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है. हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं, विशेषकर डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु हत्याकांड के बाद पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है.
 
जांच करती पुलिस की टीम.

Jamshedpur : जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है. हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं, विशेषकर डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु हत्याकांड के बाद पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है. सभी थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक लगातार गश्त की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

 

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. गश्ती दल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके.

 

इसी अभियान के तहत शनिवार सुबह शहर के कई स्थानों पर विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई. वहीं रात होते ही सभी थाना क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया.

 

जांच के दौरान पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर रही है. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा नियमों की भी जांच की जा रही है.

 

पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर में अपराध तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना भी है. आने वाले दिनों में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही