Search

Jamshedpur News : आजादनगर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी रिमांड पर, पिस्तौल व कारतूस बरामद

Jamshedpur : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सिब्तैन मस्जिद के पास 1 जून को फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया.
 
इसे भी पढ़े..

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि इस फायरिंग की घटना में मुबारक अंसारी के अलावा मोहम्मद शफीक, तनवीर उर्फ इमरान उर्फ खेपा, महताब और तनवीर उर्फ समीर शामिल थे. घटना के बाद आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी.

जांच के दौरान पुलिस ने 13 जून को आरोपी तनवीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में लगातार छापामारी की गई. पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्य आरोपी मुबारक अंसारी (24), रहमतनगर, कपाली निवासी, ने 22 जून को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.

पुलिस ने अदालत से अनुमति लेकर उसे 48 घंटे की रिमांड पर लिया. पूछताछ के दौरान मुबारक ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस व एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया.

पुलिस के अनुसार, मुबारक अंसारी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है. फिलहाल इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही