Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर की खबरें : जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)  : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद कैदी 40 वर्षीय तासियस कुजुर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. तासियस गुमला जिले का रहने वाला था. वह पूर्व में हत्या के मामले में गुमला जेल में बंद था. कोविड काल के दौरान उसे गुमला जेल से घाघीडीह सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-devotees-will-leave-for-ayodhya-on-23rd-to-see-ramlala/">हजारीबाग

: रामलला के दर्शन के लिए 23 को अयोध्या रवाना होंगे भक्त
बीते एक हफ्ते से तबीयत खराब होने पर जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे एमजीएम रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई. इधर, देर शाम मेडिकल बोर्ड का गठन कर तासियस के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : SGFI">https://lagatar.in/amarendra-of-jharkhand-became-judge-sepak-takra-competition-in-sgfi/">SGFI

में सेपक टकरा प्रतियोगिता के निर्णायक बने झारखंड के अमरेंद्र

बेटी पैदा होने पर झाड़ियों में फेंक भाग निकले मां-बाप

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JSR-Navjat-Jhadi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां बेटी को जन्म देने के बाद उसके मां और बाप उसे मरने के लिए झाड़ियों में फेककर फरार हो गए. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है जहां लिट्टी चौक के पास झाड़ियों से आती किलकारी को स्थानीय लोगों ने सुना और पास ही मौजूद पीसीआर के माध्यम से रेस्कयू कर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में जांच के बाद उसे स्वस्थ बताया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-many-big-challenges-before-the-new-sp-arvind-singh/">हजारीबाग

: नये एसपी अरविंद सिंह के समक्ष कई बड़ी चुनौतियां
बताया जाता है कि बच्ची कुछ घंटे पहले ही पैदा हुई जिसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया. नवजात को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहा था तभी बच्ची के रोने की आवाज सुनी. आवाज सुनकर वह झाड़ियों की ओर गया तो पाया कि एक बच्ची कपड़े में लिपटी हुई है. उसने तत्काल पास मौजूद पीसीआर वाहन को इसकी सूचना दी. मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी को भी दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-devotees-will-leave-for-ayodhya-on-23rd-to-see-ramlala/">हजारीबाग

: रामलला के दर्शन के लिए 23 को अयोध्या रवाना होंगे भक्त

पूर्व में भी मिल चुके हैं नवजात, नहीं होती कार्रवाई

पूर्व में भी कई बार नवजात के मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हो चुकी है पर मामले में पुलिस सिर्फ प्राथमिकी ही दर्ज करती है. बीते दिनों ही गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल कंपनी के पास एक नवजात का शव पाया गया था. उसका सिर जानवर खा चुके थे. इसके पूर्व स्वर्णरेखा नदी के किनारे कुत्ते के मुंह में एक नवजात को देखा गया था. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fight-between-2-khatal-operators-in-tisri-4-people-injured/">गिरिडीह

: तिसरी में 2 खटाल संचालकों के बीच मारपीट, 4 लोग घायल

जुगसलाई ऋषि भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Jugsalai-Rishi-Bhavan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के जुसलाई स्थित ऋषि भवन में नव वर्ष के अवसर पर श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ सामूहिक रूप से किया गया. सामूहिक पाठ के पूर्व भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी की पूजा अर्चना संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, बोदूराम सेवदा, महावीर चौबे, जनार्दन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामगोपाल शर्मा ने की. सुंदरकांड पाठ से पर्व ऋषि भवन स्थित सुसज्जित "हरिनारायण पारीक सभागार" का संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-union-minister-arjun-munda-met-the-families-of-the-youth-victims-of-the-accident/">आदित्यपुर

: हादसे के शिकार युवकों के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
उक्त सभागार को स्व हरिनारायण पारीक की बेटी अनिता पारीक ने अपने सहयोग से सुसज्जित करवाया है. पूजन के पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का पाठ सिद्धनाथ गुप्ता एवं टीम तथा भक्तों ने सामूहिक रुप से किया. पाठ के पश्चात सामूहिक प्रसाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से किशन भारद्वाज, दिलीप शर्मा, देबराज शर्मा, विजय डोरवाल, प्रमेन्द्र शर्मा,गणेश दायमा, राजेश शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-many-big-challenges-before-the-new-sp-arvind-singh/">हजारीबाग

: नये एसपी अरविंद सिंह के समक्ष कई बड़ी चुनौतियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही