Search

 
 
 

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, खड़गपुर से चलता था सप्लाई नेटवर्क

सिदगोड़ा थाने की पुलिस को शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मंगलवार को लिट्टी चौक के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 275 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 51.81 ग्राम है.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाने की पुलिस को शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मंगलवार को लिट्टी चौक के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 275 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 51.81 ग्राम है. बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.97 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लिट्टी चौक के आसपास ब्राउन शुगर की बिक्री करने आने वाला है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 275 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक आसमानी रंग का स्मार्टफोन बरामद किया गया.


गिरफ्तार मो. शाहिद बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की कैरेज कॉलोनी स्थित मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह खड़गपुर से ब्राउन शुगर लाकर बर्मामाइंस क्षेत्र की एक महिला सहयोगी के साथ मिलकर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में इसकी बिक्री करता था. पुलिस अब इस पूरे सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मो. शाहिद के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य गंभीर मामलों समेत कई आपराधिक केस दर्ज हैं. छापेमारी में थाना प्रभारी मो. फैज अहमद, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राजू टुडू, पुलिस अवर निरीक्षक राजू लाल स्वांसी, पुलिस अवर निरीक्षक सुशांत मुंडी और सिदगोड़ा थाना की पुलिस टीम शामिल रही. पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही