Search

 
 
 

Jamshedpur News : साइबर ठगी के लंबित मामलों पर एसएसपी सख्त, बैंक खाते व डिजिटल वॉलेट खंगालने का निर्देश

Jamshedpur News : एसएसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि हर मामले की जांच तेजी से हो. वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाकर जांच को आगे बढ़ाएं
 
समीक्षा बैठक करते एसएसपी.

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब ने सोमवार को जिले में साइबर अपराध के लंबित मामलों की समीक्षा की. एसएसपी कार्यालय में हुई बैठक में साइबर थाना प्रभारी और सभी संबंधित अनुसंधानकर्ता शामिल हुए. बैठक में लंबित साइबर अपराध के मामलों में अब तक हुई कार्रवाई, जांच की स्थिति और तकनीकी साक्ष्यों की समीक्षा की गई.


एसएसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि हर मामले की जांच तेजी से हो. वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाकर जांच को आगे बढ़ाएं. साथ ही ठगी की रकम के लेनदेन की पूरी कड़ी खंगालने को कहा. इसके लिए संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल वॉलेट और अन्य ऑनलाइन माध्यमों की गहन जांच करने का निर्देश दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही