Search

 
 
 

Jamshedpur News : टाटा स्टील में बोनस पर वार्ता जल्द, अगस्त के अंत तक समझौते की उम्मीद

टाटा स्टील के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. कंपनी प्रबंधन व टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस पर औपचारिक बातचीत अगस्त के प्रारंभ या मध्य में शुरू होने की संभावना है.
 

Jamshedpur : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. कंपनी प्रबंधन व टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस पर औपचारिक बातचीत अगस्त के प्रारंभ या मध्य में शुरू होने की संभावना है. यूनियन व प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य दुर्गा पूजा व विश्वकर्मा पूजा से पहले बोनस समझौते को अंतिम रूप देना है. ताकि कर्मचारियों को समय पर इसका लाभ मिल सके.

 


सूत्रों के अनुसार, टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से वार्ता शुरू करने का औपचारिक प्रस्ताव प्रबंधन को भेजा जा चुका है. अब प्रबंधन की तरफ से बैठक का निमंत्रण मिलने का इंतजार है. उम्मीद है कि अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह से बातचीत का दौर शुरू हो जाएगा. बीते वर्ष 28 अगस्त को बोनस समझौता हुआ था. इसलिए इस बार भी अगस्त के अंतिम सप्ताह तक सहमति बनाने की उम्मीद है. 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और अक्टूबर में दुर्गा पूजा होने के कारण त्योहारों से पहले भुगतान की तैयारी है.


इस बार बोनस को लेकर कर्मचारियों की अपेक्षाएं काफी अधिक हैं. हाल ही में हुए वेज रिवीजन को लेकर कुछ कर्मचारियों में असंतोष की चर्चाएं थीं. ऐसे में माना जा रहा है कि प्रबंधन एक आकर्षक बोनस पैकेज तय कर कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास कर सकता है.


पिछले साल टाटा स्टील जमशेदपुर व ट्यूब्स डिवीजन के कुल 11,446 कर्मचारियों के बीच 303.12 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर बांटे गए थे. इसमें कर्मचारियों को अधिकतम 1,10,547 रु. व न्यूनतम 39,004 रु. मिले थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही