Search

 
 
 

Jamshedpur News : कन्हैया सिंह-सुधीर दुबे गैंग केस में नहीं हुई गवाही, सुनवाई टली

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नीतिबाग-पटेलनगर में अप्रैल 2020 में हुए चर्चित गैंगवार मामले की सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज-3 की अदालत में हुई. आरोपियों के बयान दर्ज होने थे, लेकिन नहीं हो सके.
 
जमशेदपुर सिविल कोर्ट.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नीतिबाग-पटेलनगर में अप्रैल 2020 में हुए चर्चित गैंगवार मामले की सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. यह मामला अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह गुट व सुधीर दुबे गिरोह के बीच हुई गोलीबारी से जुड़ा है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं और दोनों मामलों का ट्रायल चल रहा है.

जमशेदपुर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/jpsc-recruitment-scam-supreme-court-issues-notice-to-the-government-and-others 


मामले की सुनवाई सोमवार को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज-3 की अदालत में हुई. आरोपियों के बयान दर्ज होने थे, लेकिन नहीं हो सके. शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से 313 CrPC के तहत आवेदन देकर गवाही देने की बात कही गई. इस आवेदन पर आरोपी पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया है. अब अगली तारीख पर आरोपी पक्ष इस आवेदन पर अपना जवाब दाखिल करेगा. इसके बाद अदालत आगे की गवाही की प्रक्रिया पर निर्णय लेगी. यानी फिलहाल मामले में ट्रायल खत्म होने की स्थिति नहीं है.


इस गैंगवार से जुड़े दोनों मामलों में आरोपियों की संख्या अलग-अलग है. कन्हैया सिंह पक्ष की ओर से दर्ज मामले में 23 आरोपी बनाए गए हैं, जबकि सुधीर दुबे पक्ष की ओर से दर्ज मामले में 9 आरोपी हैं. 


29/30 अप्रैल 2020 की रात हुई थी गोलीबारी

ज्ञात हो कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पटेलनगर-नीतिबाग कॉलोनी इलाके में 29/30 अप्रैल 2020 की रात गोलीबारी हुई थी. उस समय देश में लॉकडाउन चल रहा था. पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह और उसके साथियों तथा अखिलेश सिंह से अलग होकर अलग गिरोह बनाने वाले सुधीर दुबे गुट के बीच गोलीबारी हुई थी. इसमें कन्हैया सिंह समेत कई लोग घायल हुए थे. घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही