Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : आजादनगर में महिला के घर में चोरी, चार लाख के गहने व मोबाइल ले भागे चोर

फरजाना खातून ने बताया कि घर में रखे सोने के कई आभूषण और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन गायब हैं. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये है.
Advertisement
Advertisement
कमरे में बिखरा सामान.

Jamshedpur : जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-17 स्थित ग्रीन वैली में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने फरजाना खातून के घर को निशाना बनाते हुए करीब 4 लाख के सोने के आभूषण व दो मोबाइल फोन की चोरी कर ली. पीड़िता ने आजादनगर थाना में इसकी लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है. 

 

फरजाना खातून ने बताया कि घर में रखे सोने के कई आभूषण और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन गायब हैं. परिवार के लोगों ने घर व आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला. उनके अनुसार चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठियां, झुमके, चूड़ियां, बालियां, लॉकेट समेत अन्य कीमती गहने शामिल हैं. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही