Search

 
 
 

Jamshedpur News : बारीगोड़ा से लापता तीन बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी

परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा से लापता तीनों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया और तीनों बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों को सौप दिया.
 
बरामद बच्चे.

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा से लापता तीनों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया और तीनों बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों को सौप दिया.

 

जानकारी के अनुसार, बारीगोड़ा निवासी कार्तिक (15), गौरव (8) व अभिराज (16) रविवार सुबह अपने-अपने घरों से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो चिंतित परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया.

 

एसएसपी के निर्देश पर परसुडीह थाना पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की. बच्चों के आने-जाने वाले संभावित रास्तों की जांच की, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. लगातार प्रयास के बाद पुलिस को तीनों बच्चों का सुराग मिला और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया.

 

बच्चों के सुरक्षित मिलने की खबर मिलते ही उनके परिवारों ने राहत की सांस ली. आवश्यक प्रक्रिया के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही