Search

 
 
 

Jamshedpur News : डिमना लेक के पास दो बाइक की टक्कर में बच्चा समेत 3 लोग घायल

संकोशाई निवासी 52 वर्षीय जीतेंद्र सिंह अपने 9 साल के भांजे राघव सिंह सरदार के साथ लावजोड़ा स्थित हाथीखेदा मंदिर पूजा करने गए थे. पूजा के बाद वे बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान हलूदबनी गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के समीप हलूदबनी गांव में शुक्रवार दोपहर दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

 

जानकारी के अनुसार, संकोशाई निवासी 52 वर्षीय जीतेंद्र सिंह अपने 9 साल के भांजे राघव सिंह सरदार के साथ लावजोड़ा स्थित हाथीखेदा मंदिर पूजा करने गए थे. पूजा के बाद वे बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान हलूदबनी गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई. दूसरी बाइक पर मानगो आजादनगर निवासी अब्दुल रहमान सवार थे. तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. जितेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं हैं. जबकि राघव व अब्दुल रहमान भी घायल हो गए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही