Search

 
 
 

Jamshedpur News : नदी में कूदने जा रहे युवक की टाइगर मोबाइल जवान ने बचाई जान

Jamshedpur : मानगो पुल पर मंगलवार सुबह एक युवक नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा था. मौके पर ड्यूटी कर रहे टाइगर मोबाइल के जवान ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और सुरक्षित बचा लिया. जवान की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : मानगो पुल पर मंगलवार सुबह एक युवक नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा था. मौके पर ड्यूटी कर रहे टाइगर मोबाइल के जवान ने समय रहते सतर्कता दिखाई और युवक को पकड़ कर सुरक्षित बचा लिया.

 

जवान की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. युवक सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पुल की रेलिंग के पास पहुंच गया था और नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद टाइगर मोबाइल के जवान की नजर उस पर पड़ी. जवान ने बिना देर किए युवक को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले आया. घटना के दौरान कुछ देर के लिए पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

 

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने ऐसा कदम उठाने की कोशिश क्यों की. पुलिस उसके परिजनों से भी संपर्क कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके.

 

टाइगर मोबाइल जवान की तत्परता और सूझबूझ की वजह से युवक की जान बच गई और समय रहते एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही