Himangshu karan
Baharagora: बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर से गुरुवार को गाजे-बाजे और देशभक्ति के गगनभेदी नारों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई. जो पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः उसी परिसर में वापस आकर संपन्न हुई. इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे उमड़े हजारों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने देशभक्ति का मिसाल पेश किया.
इसे भी पढ़ें:
इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने तिरंगा यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों के उत्साह की प्रशंसा की. साथ ही उन्होंने तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के महत्व के बारे में बताया.
यात्रा में जमशेदपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल लक्षण मांडी, बाप्तु साव, हेमंत नारायण देव, राजकुमार कर, कमलकांत सिंह, शुभेंदु पात्र, महादेव महतो गुरुचरण मांडी, काजल महाकुड़ा, चंदन मुर्मू, शुक्ला बेरा, डोली मुर्मू, मामूनी दास, शुक्ला घोष, महुआ महापात्र, सुजाता पैड़ा समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

