Search

 
 
 

Jamshedpur News : रघुवर आवास के पास ट्रिपल मर्डर, रिटायर्ड टाटा कर्मी ने किया परिवार खत्म

Jamshedpur : जमशेदपुर के एग्रिको इलाके में सोमवार सुबह एक ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. खास बात यह है कि यह दिल दहला देने वाली वारदात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आवास से कुछ ही दूरी पर हुई है. जानकारी के अनुसार, क्वार्टर नंबर L5/13 में रहने वाले Tata Steel के रिटायर्ड कर्मचारी रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटे रविशेक कुमार (30) की हत्या कर दी.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के एग्रिको इलाके में सोमवार सुबह एक ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. खास बात यह है कि यह दिल दहला देने वाली वारदात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आवास से कुछ ही दूरी पर हुई है.

जानकारी के अनुसार, क्वार्टर नंबर L5/13 में रहने वाले Tata Steel के रिटायर्ड कर्मचारी रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटे रविशेक कुमार (30) की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने रविवार रात वारदात को अंजाम दिया और पूरी रात शवों के साथ घर में ही मौजूद रहा.

सोमवार सुबह आरोपी ने खुद डायल-100 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. घर के अंदर तीन शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी इसी वर्ष फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुआ था. रिटायरमेंट के बाद परिवार में विवाद बढ़ने की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह और पूरी घटना क्रम जानने में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही