Search

जमशेदपुर की खबरें : बकाया भुगतान नहीं करने पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के दो आवास सील

Jamshedpur (Rohit Kumar)स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट द्वारा आरके कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिडेट को बिल का भुगतान नहीं करने पर शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के दो आवास को सील कर दिया गया. शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर अधिकारी सर्किट हाउस स्थित क्वार्टर नंबर सीई1 और सीई 2 को सील करने पहुंचे. इस आवास पर पूर्व से ही रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा था जिसे रोकवाकर भवन को सील किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/former-dhanbad-ssp-sanjeev-kumar-was-the-leader-of-coal-thieves-dhullu-mahato/">धनबाद

के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार थे कोयला चोरों के सरदार :  ढुल्लू महतो
इस संबंध में अधिवक्ता राजहंस तिवारी ने बताया कि आरके कंस्ट्रक्शन के ऑनर मो मिराज ने हाईकोर्ट में बिल का भुगतान नहीं होने पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खिलाफ केस दायर किया था. साल 2018 में ही हाईकोर्ट ने बिल का भुगतान करने का आदेश दिया था पर अब तक बिल का भुगतान नहीं किया गया. जमशेदपुर कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन एसीजीएम चंद्रभानू कुमार कोर्ट में हुई. कोर्ट ने भवन सील करने का आदेश दिया था जिसके बाद आज यह कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-tractor-hits-bike-rider-3-youths-injured/">लातेहार

: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारा धक्का, 3 युवक घायल

3,16,39,479 रुपये बकाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JSR-Bhavan-Seel.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राजहंस तिवारी ने बताया कि आरके कंस्ट्रक्शन ने गालूडीह में चेक डैम और कैनाल का निर्माण कराया था. कार्य पूरा होने के बावजूद स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के द्वारा कुल बकाया राशि साल 2018 में 3,16,39,479 (तीन करोड़, सोलह लाख उन्नचालिस हजार चार सौ उन्नयासी ) रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा था. इसके पूर्व भी स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के उलीडीह स्थित भवन को भी सील किया गया था. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-tractor-hits-bike-rider-3-youths-injured/">लातेहार

: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारा धक्का, 3 युवक घायल

जमशेदपुर : यूसिल ने जिला पुलिस को सौंपे चार वाहन

  • सीएसआर के तहत शहर की सुरक्षा के लिए दिया गया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JSR-CSR-Vahan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के नरवा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के द्वारा सीएसआर के तहत चार बोलेरो वाहन जिला पुलिस को सौंपा गया. सुंदरनगर थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर कंपनी के अधिकारियों ने वाहनों की चाबियां जिले के एसएसपी किशोर कौशल को सौंपी. इस दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने कंपनी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पेट्रोलिंग विधि सम्मत कार्यों में इन वाहनों का प्रयोग किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : धोनी">https://lagatar.in/dhoni-filed-a-case-against-his-friend-rs-15-crore-fraud-case-hearing-was-held-in-ranchi-civil-court/">धोनी

को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई
उन्होंने कंपनी के इन कार्यों के प्रशंसा करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत वाहनों को जिला पुलिस को सौंपा गया है ताकि जिला पुलिस अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके. इन वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कंपनी के इस सहयोग पर शुक्रिया अदा किया है. मौके पर एसएसपी किशोर कौशल के अलावा ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद, मेजर रंजित कुमार समेत कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-all-the-stuff-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

जमशेदपुर : खाना बनाने के क्रम में महिला समेत दो झुलसे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/MGM-Jhulse.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर में खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आकर महिला समेत दो झुलस गए. घटना के बाद चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग जुटे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों में रानी महतो और किशार शामिल है. इसे भी पढ़ें : धोनी">https://lagatar.in/dhoni-filed-a-case-against-his-friend-rs-15-crore-fraud-case-hearing-was-held-in-ranchi-civil-court/">धोनी

को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रानी महतो किशोर के घर पर खाना बनाने के लिए आती है. शुक्रवार दोपहर वह लकड़ी के चुल्हे में खाना बना रही थी इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई. रानी के शरीर में आग लगा देख किशोर उसे बचाने के लिए दौड़ा पर वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया. फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp