Jamshedpur News : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. तलाशी में उनके पास 510 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने उनके मोबाइल फोन व एक काले रंग की पल्सर बाइक को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज थापा व करण कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, एसएसपी को मंगलवार को सूचना मिली थी कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज व रिसर्च कॉलोनी के आसपास दो युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इसके बाद पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने रिपीट कॉलोनी के पीछे काली मंदिर के समीप छापेमारी कर दोनों युवकों को दबोच लिया.
तलाशी में सूरज थापा के पास से 437 पुड़िया व करण कुमार के पास से 73 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पूछताछ में दोनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की है. दोनों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में डीएसपी दयानंद कुमार, एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, एसआई आनंद कुमार, सुगना मुंडा, अमित कुमार व एएसआई मो. माजिद उद्दीन शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.