Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : दो बाइक के बीच टक्कर में ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा कर्मी की मौत, दो युवक घायल

एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एनएच पर डेंटल कॉलेज के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में यह हादसा हुआ.
Advertisement
Advertisement
घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे लोग.

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. एनएच पर डेंटल कॉलेज के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर में यह हादसा हुआ.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान भिलाईपहाड़ी निवासी प्रमोद कुंडू (35) के रूप में हुई है. प्रमोद उलीडीह स्थित एक आई क्लीनिक में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे. ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे.

 

 

वहीं, हादसे में घायल दोनों युवकों की पहचान मुखियाडांगा निवासी विशाल व मोनू के रूप में हुई है. दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर जमशेदपुर की तरफ आ रहे थे, तभी सामने से आ रही प्रमोद की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही