Search

 
 
 

Jamshedpur News : पोटका के कोवाली में ग्रामीणों को चार महीने से नहीं मिला पीडीएस का अनाज

ग्रामीणों ने पोटका बीडीओ व आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत के बाद हुई जांच में अनियमितता सामने आने पर आपूर्ति विभाग ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. हालांकि अब तक कार्डधारियों को चार महीने का बकाया राशन नहीं मिल पाया है.
 
पीडीएस डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड की कोवाली पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS)  के डीलर पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगा है. कार्डधारियों ने प्रशासन से डीलर ललिता खंडापातर की पीडीएस दुकान का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है.

 

ग्रामीणों के अनुसार काशीडीह गांव स्थित पीडीएस दुकान से पंचायत के अधिकतर लोग राशन लेते हैं, लेकिन दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का राशन अब तक कई लाभुकों को नहीं मिला है. आरोप है कि दुकान में कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट ई-पॉश मशीन में लगवाकर पर्ची दे दी जाती है और अगले महीने राशन देने का भरोसा देकर वापस भेज दिया जाता है.

 

लाभुकों का कहना है कि हर महीने इसी तरह राशन रोककर कालाबाजारी की जा रही है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान का संचालन नामित दुकानदार ललिता खंडापातर की जगह दिलीप खंडापातर नामक व्यक्ति करता है, जो लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता है. ग्रामीणों का कहना है कि दुकानदार खुद अधिकतर समय दुकान पर मौजूद नहीं रहती हैं.

 

मामले को लेकर ग्रामीणों ने पोटका बीडीओ व आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत के बाद हुई जांच में अनियमितता सामने आने पर आपूर्ति विभाग ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. हालांकि अब तक कार्डधारियों को चार महीने का बकाया राशन नहीं मिल पाया है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द लंबित राशन ता वितरण कराया जाए. साथ ही ललिता खंडापातर का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर कोवाली पंचायत में नए पीडीएस दुकानदार की नियुक्ति की जाए, ताकि लोगों को समय पर राशन मिल सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही